![]() |
| Tarveen Kaur, Dr.Vishwanath Prabhu, Smita Thackeray, Althea Shetty and Dr.Forum Kapadia at Mukkti Foundation & Personify's #PledgeToRise event |
स्मिता ठाकरे ने कहा, "मैं पूरी शिद्दत के साथ ज़रूरतमंद महिलाओं की मदद करने का प्रयास करती हूं और उम्मीद करती हूं कि मेरी इस कोशिशों से मेरे आसपास के लोग भी प्रेरित हों ताक़ि समाज के ज़रूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिशों में हम पूरी तरह से कामयाब हों| इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं प्रण लेती हूं कि मैं महिलाओं के सशक्तिकरण के इस सफ़र में और अधिक महिलाओं तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करूंगी| और मेरा मानना है कि समानता ही समाज को प्रगति के पथ ले जा सकती है|
इस कार्यक्रम में एक और दिलचस्प बात - 'हैप्पी' उत्पादन की पहली झलक देखि गयी| यह एक अनोखा उत्पादन है जिसके जरिये महिलाये मूत्र खड़े होकर कर सकती है| युवा तन्मय कांते ने उनके मित्र शिवम त्रिवेदी के साथ मिलकर इसकी अवधारणा की है। इस उत्पादन के पीछे की कल्पना उन्हें अपने घर में घटी परिस्थियों से मिली । तन्मय की माँ गठिया से पीड़ित थी, इसलिए उन्हें उठने बैठने मैं परेशानी होती थी। इस तरह की गंभीर बीमारी में गर्भवती महिलाओं को खड़े खड़े पेशाब करने में भी सहायता मिले, इतना ही नहीं सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करने से होने वाले रोगो से बचने का यह बेहतर विकल्प है|
ऐसे कार्यकर्मो की जितनी तारीफ़ की जाये उतनी कम है!






